बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अवस्थीपुर ‘महुवारे’ निवासनी धनवन्ता देवी ने अपने बेटे राम अवतार के साथ हुई मारपीट के मामले में डीआईजी को पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई मांग किया है।
सोमवार को डीआईजी को दिये पत्र में धनवन्ता देवी ने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष कप्तानगंज और विवेचक की मिलीभगत से मामले में अभियुक्तों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस धाराओं को हल्का करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पुलिस पर विवेचना में पक्षपात का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि गत 8 अक्टूबर 2025 को अखिलेश, मुलायम यादव, अजय, जंगबहादुर, रामशंकर सहित दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर साजिश रचकर उनके बेटे रामअवतार को बुरी तरह से मारा पीटा। इस दौरान रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायल रामअवतार को कैली मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई थी। इस मामले में कप्तानगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। धनवन्ता देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि विवेचक वीरेंद्र कुमार राय थानाध्यक्ष के दबाव में आकर अभियुक्तों के नाम हटाने और धाराओं को हल्का करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उल्टे उनके बेटे के खिलाफ बयान दर्ज करा रही है। पत्र देने के दौरान धनवन्ता देवी के साथ अनेक लोग शामिल रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
मारपीट मामले में न्याय की मांगः मां ने आईजी को सौंपा पत्र
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।






