फतेहाबाद/आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर पुल से मंगलवार शाम यमुना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव 36 घंटे बाद बरामद हुआ। मृतक की पहचान आकाश (20 वर्ष) पुत्र देशराज निवासी पारौली सिकरवार के रूप में हुई है।
गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पारौली सिकरवार गांव के पास यमुना नदी में ग्रामीणों को एक शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
पुलिस व गोताखोरों की टीम पिछले 36 घंटे से युवक की लगातार तलाश कर रही थी।
थाना अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता