मथुरा।जनपद के छाता थाना क्षेत्र के गांव तरौली जनूबी में सात दिन से लापता किशोर का शव गांव की ‘गढ़ फेरी’ नाम से प्रसिद्ध पोखर में उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार तड़के खेतों पर जा रहे एक किसान ने पोखर में शव देखा और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस को अवगत कराया गया।मृतक की पहचान तरौली निवासी नारायण सिंह ने अपने भांजे, करीब नौ वर्षीय दुष्यंत पुत्र हरिओम, निवासी बरगमा जगनेर के रूप में की। बताया गया कि दुष्यंत 18 फरवरी को अपने ननिहाल तरौली जनूबी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों द्वारा इस संबंध में थाना छाता में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।शव मिलने की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version