दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 12:30 बजे किलोमीटर 25+800 पर कबाड़ से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक और सहचालक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार चालक अमित पुत्र तिलक राम निवासी डीढहरा चंबा हिमाचल प्रदेश,सोनू पुत्र आजाद निवासी इस्लाही थाना किहर चंबा हिमाचल प्रदेश मौजूद था। वाहन गोरखपुर से पंजाब जा रहा था।

बताया गया कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर लखनऊ से आगरा लेन की जाली तोड़ते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश शुक्ला व फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यूपीडा टीम ने डीसीएम की खिड़की तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
गौरतलब है कि डीसीएम रैलिंग तोड़ते हुए नीचे की ओर पलटी, लेकिन सुरक्षा रैलिंग और संरचना के चलते वह एक्सप्रेस-वे से नीचे नहीं गिर सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।























