मैनपुरी: जिले के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बुधवार को एक ठेकेदार ने बडे़ बाबू को कुर्सी से खींच कर पीटना शुरू कर दिया। दोनों के बीच मारपीट होता देख वहां अन्य कर्मी घबरा गए। बीच बचाव कर किसी तरह से दोनों को अलग कराया। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तृतीय के कार्यालय में तैनात बडे़ बाबू बबलू कुमार बुधवार की शाम को विभागीय कार्य कर रहे थे। तभी वहां राधा रमन रोड आवास विकास का रहने वाला ठेकेदार आ गया। बबलू से पूछा कि उसका बिल भुगतान के लिए दे दिया है। बबलू ने कहा कि बिल अंतर की जांच के लिए अवर अभियंता के पास है। इतना सुनते ही ठेकेदार बौखला गया और बबलू को जातिसूचक गालियां देने लगा।

मना करने पर बडे़ बाबू को कुर्सी से खींच कर कार्यालय में ही पीटना शुरू कर दिया। कार्यालय में बडे़ बाबू को पिटता देख, अन्य कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। साथी कर्मियों ने बीच बचाव किया, इस बीच ठेकेदार ने बबलू को जमीन पर गिरा लिया। किसी तरह से कर्मियों ने दोनों को अलग कराया। उक्त घटना के बाद बबलू ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। कार्यालय में घुसकर हमला करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसकर बडे़ बाबू को पीटने की घटना से सभी कर्मी घबराए हुए हैं। वहीं बुधवार को हुई इस घटना का वहां मौजूद किसी कर्मी ने वीडियो भी बनाया है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ठेकेदार बडे़ बाबू को गालियां देने के साथ ही पीटता दिख रहा है। वहीं कार्यालय के कर्मी बचाव करते नजर आ रहे हैं।

 

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version