फतेहाबाद/आगरा: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में गुरुवार को कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने संविदा से जुड़ी समस्याओं और लंबित मांगों को विस्तार से रखा।
जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर ही कुछ समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया, जिससे कर्मचारियों में संतोष देखा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की हर जायज समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
साथ ही भविष्य में किसी भी समस्या की जानकारी सीधे उन्हें देने के लिए भी कर्मचारियों को आश्वस्त किया।इस अवसर पर रेनू तोमर, रूबी बघेल, विवेक त्रिपाठी, पिंकी बघेल, दामोदर, दीपक, रामवीर, अमित, गजेंद्र, विशाल, योगेंद्र, उमेश, पंकज और पवन सहित अन्य संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे। संघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के सकारात्मक सहयोग और संवेदनशील रवैये के लिए आभार व्यक्त किया।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





