मथुरा। बड़ी खबर के तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राजीव भवन कार्यालय का गेट बंद कर जोरदार घेराव प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन केंद्र और राज्य सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों के आरोप लगाते हुए किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने ताजा अपडेट देते हुए कहा कि प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले करीब एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी नहीं मिली है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में लगभग 2000 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है, जिससे मजदूरों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।उन्होंने यह भी खुलासा किया कि योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले लगभग 40 हजार ग्राम रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं दिया गया है। इसके चलते कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि होली से पहले भुगतान की मांग के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जॉब कार्ड धारकों और संविदा कर्मियों का भुगतान नहीं किया गया, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में जिले के कई वरिष्ठ और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।फिलहाल यह मुद्दा मथुरा समेत पूरे प्रदेश में राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा में कांग्रेस का घेराव प्रदर्शन,मनरेगा भुगतान न होने पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























