रिपोर्ट 🔹अजय सिंह कुशवाहा
इटावा। कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए संगठन सृजन प्रभारियों की चार सदस्यीय टीम जनपद में चार दिवसीय प्रवास पर पहुंच रही है।
इस विशेष टीम में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुमन तिवारी, राहुल सचान, उषा रानी कोरी एवं विकास अवस्थी शामिल हैं। इन प्रभारियों के मार्गदर्शन में 15 जुलाई तक मंडलम गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रदेश में पहले ही कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा पूरी हो चुकी है। अब इन्हीं ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रभारी पदाधिकारियों के सहयोग से मंडलम गठन को अंतिम रूप देने का कार्य किया जाएगा।
चार दिवसीय प्रवास के दौरान प्रभारी टीम जनपद के दोनों कोऑर्डिनेटर्स, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ गहन चर्चा कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के प्रयास करेगी। इसके साथ ही नगर पंचायत कमेटियों और बूथ कमेटियों के गठन को भी और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रदेश संगठन की मंशा है कि यह अभियान कांग्रेस को गांव-गांव तक मजबूत आधार देने का कार्य करे।
—