फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के गांव घाघपुरा में विगत शुक्रवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव, लाठी डंडे चलें इसके बाद फायरिंग की गई। दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए।एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जिसमें 16 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्यवाही की गई है।
घाघपुरा निवासी गौतम सिंह और भगवान सिंह के मध्य जमीनी एवं प्रधान पद को लेकर विवाद को लेकर शुक्रवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव और लाठी डंडे चलें।इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। जिसमें गौतम सिंह पक्ष से पंकज पुत्र रमेश चंद्र के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों से गौतम सिंह पक्ष से पंकज, प्रेमवीर घायल हो गए। वहीं भगवान सिंह पक्ष से योगिता,करने, गीतम सिंह, मालती देवी, मलौदा देवी, मछला देवी, संदीप, अभिषेक, हेमंत सिंह निवासीगण घाघपुरा फतेहाबाद तथा गोविंद निवासी ऊंचा शमसाबाद घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने नीरज, कोमल, योगेन्द्र, सोमवीर सिंह, सचिन के विरुद्ध शांतिभंग में कार्यवाही की गई है। वहीं दोनों पक्षों ने मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 16 लोगों को नामजद किया गया है।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता