दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व सोमवार शाम 8 बजे कस्बा फतेहाबाद स्थित अंबेडकर चौक पर भाजपा नेता नितिन वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर स्थापित प्रतिमा की विधिवत साफ-सफाई की और आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ बनाया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहेब बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, फतेहाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, आलोक बछरावर, सुभाष वर्मा (सनी) सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया।
भाजपा नेता नितिन वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।























