फतेहाबाद/आगरा: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद, आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर अभिगृहीत ग्राम प्रतापपुरा में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में घर-घर जाकर विस्तृत सर्वेक्षण किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने माँ सरस्वती और यूथ आइकन स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण करके किया। स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी की।
इसके बाद, स्वयंसेवकों ने टोलियां बनाकर गांव के प्रत्येक घर का दौरा किया। उन्होंने परिवारों में पुरुषों और महिलाओं की संख्या, उनका शैक्षिक स्तर, सरकारी रोजगार की स्थिति, बच्चों के स्कूल जाने या न जाने और परिवार की सामान्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र की।
शिविर के समापन पर पर्यावरण जागरूकता विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राज धारी यादव ने किया। इस अवसर पर श्री आशाराम जी, श्री मन्ना लाल जी, समीर, आशीष, विवेक, डोरीलाल, अवधेश, संजना, भूमिका, नीतू, मधु, शिवा, अमित सहित सभी स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





