मथुरा। 5252वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने केशव देव, योगमाया, गर्भगृह व भागवत भवन में दर्शन कर श्रद्धालुओं के साथ पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पारिजात का पौधा भी रोपित किया।

संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से पावन है और यहां का प्रत्येक कण कृष्णमय है। उन्होंने कहा कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल व गोवर्धन जैसे तीर्थों का विकास सरकार की प्राथमिकता है और ब्रजतीर्थ विकास परिषद इसके लिए कार्यरत है।

योगी ने गौसंरक्षण पर बल देते हुए बताया कि प्रदेश में 16 लाख से अधिक गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है तथा गौपालक किसानों को हर माह 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने सनातन धर्म को विश्व एकता व शांति का मार्गदर्शक बताया। अंत में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version