मुरैना/मप्र: चम्बल संभागीय मुख्यालय स्थित चम्बल भवन में मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत चम्बल संभाग आयुक्त श्री सुरेश कुमार द्वारा कुल 12 आवेदकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएँ आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद एवं भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण शामिल थे।
आयुक्त श्री सुरेश कुमार ने सभी आवेदनों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि शेष सभी प्रकरणों का निराकरण नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।
- रिपोर्ट- जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान

