खेरागढ़/आगरा। नगर पंचायत खेरागढ़ के चेयरमैन सुधीर गर्ग उर्फ गुड्डू की पहल पर करीब 200 लोगों को आगरा शहर के एक मल्टीप्लेक्स में गाय पर आधारित फिल्म गौदान का विशेष प्रदर्शन दिखाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में गौसेवा, आस्था और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में दीनदयाल कामधेनु गौशाला सेवा समिति फरह के मंत्री हरिशंकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण और भारतीय संस्कृति पर आधारित यह फिल्म समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगी।

आगरा के मल्टीप्लेक्स में आयोजित इस विशेष शो में युवाओं और नगर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिल्म में गौसेवा, सामाजिक दायित्व और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भावुक और प्रेरित किया। चेयरमैन सुधीर गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रेरणादायक फिल्में केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में संस्कार और जागरूकता जगाने का सशक्त साधन हैं।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन सुधीर गर्ग एवं उपस्थित लगभग 200 लोगों ने संयुक्त रूप से दीनदयाल कामधेनु गौशाला सेवा समिति फरह का ऐसी प्रेरणादायी फिल्म के निर्माण के लिए हार्दिक आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित जनों ने कहा कि यह फिल्म गौसेवा के प्रति समाज में नई चेतना जगाने का कार्य करेगी।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version