फतेहाबाद/आगरा। रविवार को फतेहाबाद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र जी ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर संघ की वर्तमान गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।वही कस्वे में पथ संचलन निकाला गया।जहा लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में महेन्द्र जी ने संघ के “पंच परिवर्तन” विषय पर विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे ये पाँच परिवर्तन समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे इन परिवर्तनों को अपने जीवन में उतारें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं। कार्यक्रम का संचालन आनन्द शर्मा नगर कार्यवाह ने किया कार्यक्रम में धर्मेंद्र (जिला प्रचारक), दिव्याशु  संजय  प्रदीप श्रीभगवान, अशोक, देवेन्द्र, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – संवाददाता  फतेहाबाद

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version