फतेहाबाद/आगरा। रविवार को फतेहाबाद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र जी ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर संघ की वर्तमान गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।वही कस्वे में पथ संचलन निकाला गया।जहा लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में महेन्द्र जी ने संघ के “पंच परिवर्तन” विषय पर विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे ये पाँच परिवर्तन समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे इन परिवर्तनों को अपने जीवन में उतारें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं। कार्यक्रम का संचालन आनन्द शर्मा नगर कार्यवाह ने किया कार्यक्रम में धर्मेंद्र (जिला प्रचारक), दिव्याशु संजय प्रदीप श्रीभगवान, अशोक, देवेन्द्र, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – संवाददाता फतेहाबाद