फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद कस्बे में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद शिक्षाविद माता सावित्री बाई फुले की 195 वी जयती मनाई। सपा नगर अध्यक्ष असलम खान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज चक ने कहा है कि शिक्षाविद सावित्री बाई फुले पहली शिक्षिका, समज सुधारक तथा कवयित्री थी। इन्होंने महिलाओं, पिछडो एवं दलितों की शिक्षा एवं उत्थान के लिए काम किये। वह समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रधान करने की पक्षघर थी। उन्होंने बाल विवाह तथा सती प्रथा जैसी कुरीतियों का घोर विरोध किया था.सभी कार्यकर्ताओं ने के उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नीरज चक (पूर्व सभासद), असलम खान, , विवेक शर्मा, जीतू सविता सुनील नीलम , अरशद खान, प्रभात चक, नासिर अहमद, यूनुस खान, प्रवेश यादव और अदनाम खान शिवम दीक्षित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
🔹 संवाददाता – सुशील गुप्ता





