भुवनेश्वर। Odisha Bomb blast Video ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है ये वीडियो उस दौरान का है जब एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बम बना रहा था और अचानक विस्फोट हो गया। बम फटने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। हैरानी की बात ये है कि बम बनाने में हिस्ट्रीशीटर का सहयोग कुछ महिलाएं भी कर रही थी। बम विस्फोट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बनाने के दौरान फटा बम

Odisha Bomb blast Video मिली जानकारी के अनुसार मामला 27 जनवरी का है, जब हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक (history-sheeter shahnawaz malik video) अपने घर की छत पर क्रुड बम बना रहा था। इस दौरान शहनवाज के साथ उसकी पत्नी और परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद थे। बम बनाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर परिवार की महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, खबर ये भी है कि हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक की घटना में मौत हो गई। जबकि उपचार के दौरान अस्पताल में पत्नी लिजातुन बीबी की भी मौत हो गई।

हादसे में हिस्ट्रीशीटर शहनवाज की मौत

बताया गया कि छत पर हुए ब्लास्ट में हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक (26), मां लिलातुन बीबी, मंगेतर तृप्तिमयी महल (23) और दोस्त अमीया मल्लिक (27) घायल हो गए थे। बम ब्लास्ट की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला की हंसने की आवाज के बाद जोर से ब्लास्ट होता है। इसके बाद भगदड़ मच जाती है। बुरी तर से जलने पर महिलाओं के कपड़े भी जल जाते हैं। तो वहीं दूसरी शहनवाज मलिक बुरी तरह से जख्मी हो जाता है। वह जलन से बचने के लिए पानी का सहारा लेता है।

परिवार के लोग हुए घायल

वीडियो वायरल होने के बाद यह जानकारी सामने आई है हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक किसी बदला लेने की नियत के साथ छत देसी बम बना रहा था। उस वक्त पर परिवार के सदस्य भी उसके पास ही मौजूद थे। बम ब्लास्ट की घटना में मलिक के साथ उसके परिवार के सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए। इस खौफनाक घटना में शहनवाज मलिक और उनकी मां की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version