आगरा। छीपीटोला निवासी 76 वर्षीय सुभाष बंसल के रविवार को निधन के बाद उनके परिजनों ने समाज के प्रति संवेदनशीलता और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उनकी दोनों कॉर्निया एसएन मेडिकल कॉलेज की नेत्र आई बैंक को दान कर दीं। इस निर्णय से दो जरूरतमंद लोगों को रोशनी मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

परिजनों ने इस पुनीत कार्य के लिए हेल्प आगरा के कार्यकारिणी सदस्य मनीष बंसल से संपर्क किया। सूचना मिलते ही एसएन मेडिकल कॉलेज की नेत्र आई बैंक इंचार्ज डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा ने परिवार को भावनात्मक सहारा देते हुए पूरी नेत्रदान प्रक्रिया सम्मानपूर्वक और निर्धारित समय में संपन्न कराई।

नेत्रदान प्रभारी प्रतीक जैन, महामंत्री गौतम सेठ तथा मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने सुभाष बंसल के परिवार के इस निर्णय की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा, “मृत्यु के बाद नेत्रदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। यह एक ऐसा दान है जो बिना कुछ लिए ही किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जीवनकाल में नेत्रदान का संकल्प लें और मृत्यु के बाद परिजनों को इसके लिए प्रेरित करें।

हेल्प आगरा ने बताया कि नेत्रदान के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 9319111000 पर संपर्क किया जा सकता है। समय पर सूचना मिलने से कॉर्निया सुरक्षित रूप से संरक्षित की जा सकती है और जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाई जा सकती है।

यह घटना आगरा में नेत्रदान की जागरूकता बढ़ाने वाली है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और लोगों को प्रेरित करते हैं कि मौत के बाद भी जीवन दिया जा सकता है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version