डीएम को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि दारोगा अजय कुमार गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु से समूचा समाज आक्रोशित एवं व्यथित है। यह घटना न केवल एक अधिकारी की मृत्यु है. बल्कि कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी खड़ा करती है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी तत्काल प्रभाव ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। दिवंगत अधिकारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता एवं एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। घटना के दौरान हुई संभावित प्रशासनिक लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से अखिलेश गोंड, दयाराम गोंड, सचिन गोंड, परमेश्वर गोंड, आकाश गोंड, काशी प्रसाद गोंड, राजकुमार गोंड, आशुतोष गोंड, रूद्र गोंड, राजेश गोंड, राम सूरत गोंड, शुभम गोंड, राजू गोंड के साथ ही अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।