फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीपीएम तथा सी एच ओ के बीच हुए विवाद में वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार देर रात दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वेतन भुगतान को लेकर बीपीएम लोकेंद्र तिवारी और सी एच ओ मुकेश शर्मा, उमेश कुमार के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों में मारपीट हुई बाद में सी एच ओ को कुछ लड़कों द्वारा गिरा गिरा कर पीटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

सी एच ओ उमेश कुमार पुत्र हरगोविंद ने थाना फतेहाबाद में लिखित तहरी देते हुए बताया कि वेतन भुगतान को लेकर लोकेंद्र तिवारी बीपीएम तथा उनके बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने साथी मुकेश शर्मा के साथ सीएससी पहुंचे जहां लोकेंद्र तिवारी के साथ अन्य सात आठ अज्ञात लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला बोल दिया तथा जमकर मारपीट की गई।

जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वही इस संदर्भ में ही बीपीएम लोकेंद्र तिवारी ने भी थाना फतेहाबाद में लिखित तहरीर देते हुए बताया सी एच ओ उमेश कुमार और मुकेश शर्मा के द्वारा व्हाट्सएप कॉल पर गाली गलौज की गई।

इस दौरान वह सीएचसी पहुंचे जहां दोनों सी एच ओ द्वारा बीपीएम के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई। उनके साथ चार पांच अज्ञात लोग भी थे। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। तथा मामले की जानकारी है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version