फतेहाबाद/आगरा: आगामी शब्बेरात और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना फतेहाबाद परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने की।बैठक में इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।इस अवसर पर चैयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या ने कहा कि फतेहाबाद क्षेत्र हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है और सभी पर्व मिल-जुलकर शांतिपूर्वक मनाए जाते रहे हैं। अन्य वक्ताओं ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में शैलेश यादव,डॉक्टर रामसेवक,असलम खान,आनंद गुप्ता, सुखराम, सचिन कर्दम, बिजेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, छुटेल बघेल, राजकुमार शर्मा एवं लल्लू राम गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

