मथुरा। दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में खटीक समाज मथुरा द्वारा शुक्रवार को कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की गई। समाज के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की मांग उठाई।
कैंडल मार्च शाम करीब 7 बजे विकास बाजार स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से शुरू हुआ, जो शहर के हृदय स्थल होली गेट तक पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर घटना के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया और सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
समाज के लोगों ने कहा कि उत्तम नगर में तरुण खटीक की निर्मम हत्या एक अमानवीय और निंदनीय घटना है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें।
कैंडल मार्च में दिनेश कुमार सूर्यवंशी, दीपक कुमार नागर, गजेंद्र सिंह राजोरा, विनोद कुमार, रामकिशन सूर्यवंशी, दीपक बडगूजर, ललित नागर, सूरज सोनकर, सिकंदर सोनकर, तेज सिंह चंदेल, सुभाष पहलवान, देव सूर्यवंशी, मोहन सोनकर (प्रधान), धर्मेश सोनकर, राजू सोनकर, राजेंद्र सोनकर, अशोक सोनकर, सोनी फौजी, रामदास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

























