फतेहाबाद/आगरा: कस्बा फतेहाबाद के हनुमान नगर निवासी बंटी पुत्र संजय कुमार ने जयपुर में आयोजित वर्ष 2026 की अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कस्बा और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बंटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को देते हुए कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। बंटी अर्जुन क्रिकेट अकादमी फतेहाबाद से जुड़े हुए हैं और क्रिकेट के साथ-साथ एथलेटिक्स में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अर्जुन क्रिकेट अकादमी फतेहाबाद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान आरपीएफ के प्रदीप कुमार ने बंटी को साफा पहनाकर सम्मानित किया, जबकि अकादमी के वरिष्ठ कोच केपी सिंह भाटी (पूर्व क्रिकेटर) और मैनेजर सोमवीर सिंह बघेल ने माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।अकादमी के पदाधिकारियों और कोच ने बंटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि बंटी की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version