आगरा: आगरा जिले के पिनाहट थाना क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनसुखपुरा चौकी के गांव पलोखरा में कुत्तों को घर के सामने शौच कराने का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित श्रवण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का ही विनोद कुमार शर्मा आए दिन अपनी पुश्तैनी जमीन पर कुत्तों को शौच कराने आता था। इस पर कई बार विरोध जताया गया, लेकिन दबंग पक्ष नहीं माना। जब श्रवण कुमार ने फिर विरोध किया तो विनोद कुमार शर्मा और उसके साथी आक्रामक हो गए और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में श्रवण कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित की शिकायत पर तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version