फतेहाबाद/आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चरी का पुरा में खेत में भैंस घुस जाने से नाराज दबंगों ने तीन महिलाओं को जमकर पीट दिया जिसके चलते तीनों महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चरी का पुरा में राजो देवी पत्नी रमेश चंद की भैंस पड़ोसी के खेत में घुस गई। हालांकि खेत कोई फसल नही थी। परंतु दबंगो को यह नागवार गुजरी।
उन्होंने राजो देवी की पिटाई कर दी बचाने आई उसकी देवरानी मानो देवी पत्नी भूमिजीत तथा उनकी पुत्रवधू ममता पत्नी रामसेवक को भी पीट दिया। जिससे तीनों ही घायल हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है । वहीं मामले की जांच की जा रही है।
- रिपोर्ट सुशील गुप्ता






