मुरैना/मप्र: भाजपा मुरैना श्योपुर सांसद श्री शिव मंगल सिंह तोमर जी ने केंद्रीय बजट को 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता है।

श्री शर्मा ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, महिला और युवाओं को केंद्र में रखकर समावेशी विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधान न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए देश के तेज़ विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत करते हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर देश की जनशक्ति को आर्थिक मजबूती देंगे। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूती प्रदान करेंगे।

श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार करता है और भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को नई गति देगा।

उन्होनें लगातार तीसरी बार वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए वित्तमंत्री जी को बधाई दी है तथा इसे देश मे नारी शक्ति का कुशल उदाहरण निरूपित किया है।

  • रिपोर्ट – जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version