फतेहाबाद/आगरा: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो द्वारा आगरा मंडल की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता रूपसिंह नोनेरिया को सौंपे जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर कस्बा फतेहाबाद में उनका भव्य स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
वक्ताओं ने कहा कि रूपसिंह नोनेरिया के नेतृत्व में आगरा मंडल में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान रूपसिंह नोनेरिया ने बसपा सुप्रीमो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर धर्मवीर अरनोटिया, प्रभु दयाल राजोरिया, राकेश कर्दम, विजय कर्दम, राजू वर्मा, जयप्रकाश भारती और देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
- रिपोर्ट सुशील गुप्ता

