- बसंत पंचमी से शुरू होगा होली महापर्व, 25 फरवरी को लठमार होली, 24 फरवरी को लड्डू होली
- मथुरा।कान्हा की नगरी ब्रज में होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। बसंत पंचमी के साथ ही ब्रज में 40 दिनों तक चलने वाले होली उत्सव की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। इसी क्रम में योगी सरकार द्वारा ‘रंगोत्सव 2026’ को दिव्य और भव्य स्वरूप देने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है।बसंत पंचमी के दिन ब्रज के प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर विधि-विधान से होली का डांडा गाड़ा जाएगा। इसी के साथ मंदिरों में ठाकुर जी को गुलाल अर्पित किया जाएगा और समाज गायन के साथ फाल्गुन के गीत गूंजने लगेंगे। अगले 40 दिनों तक ब्रजभूमि रंग, रास और रस में डूबी रहेगी।
- ब्रज सजेगा रंगोत्सव की भव्य छटा में
- रंगोत्सव 2026 के तहत श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 23 भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इनमें बरसाना में 5, नंदगांव में 4, मथुरा में 5, रावल, गोकुल, बलदेव और फालैन में 2-2 तथा महावन में 1 प्रवेश द्वार शामिल है।
- इसके अलावा बरसाना, नंदगांव और मथुरा के प्रमुख स्थलों पर 25 सांस्कृतिक मंच तैयार किए जाएंगे। पर्यटकों के आकर्षण के लिए मथुरा के प्रमुख स्थानों पर 12 सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे।
- मंदिरों में होगी विशेष लाइटिंग
- रंगोत्सव को और भव्य बनाने के लिए इस बार विशेष लाइटिंग पर जोर दिया गया है। बरसाना स्थित श्री राधा रानी मंदिर और नंदगांव स्थित श्री नंद मंदिर में फसाड लाइटिंग की जाएगी। इसके साथ ही मथुरा के होली गेट, विश्राम घाट, गाजीपुर मंदिर, संकेत मंदिर, रावल का राधा रानी मंदिर, गोकुल का नंद किला, फालैन का प्रहलाद मंदिर और बलदेव का दाऊजी मंदिर भव्य विद्युत सजावट से जगमगाएंगे।
- 800 कलाकार बिखेरेंगे ब्रज संस्कृति के रंग
- 24 और 25 फरवरी को बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें 70 से अधिक सांस्कृतिक दलों के 800 से ज्यादा कलाकार लोक नृत्य, लोक गीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ब्रज संस्कृति को जीवंत करेंगे। स्थानीय कलाकारों को विशेष मंच दिया जाएगा।रंगोत्सव का मुख्य आकर्षण बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली होगी, जो 25 फरवरी 2026 को खेली जाएगी। इससे एक दिन पहले 24 फरवरी को राधा रानी मंदिर में लड्डू होली का आयोजन होगा, जहां श्रद्धालुओं पर प्रसाद रूपी लड्डुओं की वर्षा की जाएगी।प्रशासन ने लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। ब्रज एक बार फिर रंग, रास और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
रंगोत्सव पर 40 दिनों तक रंग,प्रेम और भक्ति में सराबोर रहेगा ब्रज
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





