फतेहाबाद/आगरा: रविवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ और सुपरवाइजर अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे। उन्होंने मतदाताओं के गणना पत्र भरे और उन्हें ऑनलाइन फीड किया।
इस अभियान को लेकर प्रशासन और संबंधित अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। रविवार को गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण भी किया।
फतेहाबाद के रतन देवी कान्वेंट स्कूल में सुपरवाइजर संजय शर्मा की देखरेख में सभी बीएलओ बूथों पर बैठे। यहां उन्होंने मतदाताओं की संख्या से संबंधित कार्यों का समाधान किया।
मतदाताओं के समक्ष सबसे बड़ी समस्या वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में नाम न होने की आ रही है। इस कारण कई गणना पत्र पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
इस दौरान सभी बीएलओ ने मतदाताओं की समस्याओं का हर संभव समाधान करने का प्रयास किया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा तहसीलदार बबलेश कुमार ने बूथों का निरीक्षण किया।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





