दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए और पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और लोगों को सरकार की योजना का लाभ दिलाने के लिए ‘चलो गांव की ओर‘ अभियान चलाकर गांव-गांव और बस्तियों में घर-घर जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी देने का काम किया जा रहा है।
गुरुवार को फतेहाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा के मोहल्ला मिश्रान और मोहल्ला जमुना गली में घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजना की जानकारी दी।
अभियान की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या ने की घर-घर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वालों में अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या अजय जादौन अबकेश गोलस विपुल लोहिया सभासद सुभाष वर्मा अंकित शर्मा अतुल कतरौलिया श्री राम उमरिया श्यामसुंदर हरि सिंह कर्दम सत्य प्रकाश मुकेश चंद्र डॉ गणेश बघेल आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।























