खेरागढ़/आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे के एनबी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरुण  सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के आगमन पर कार्यक्रम स्थल के गेट पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। मंच पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण, निष्ठा, दूरदर्शिता व सशक्त नेतृत्व को याद किया। नेताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनुपम मिसाल है।

विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारधारा और संवेदनशीलता का प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और अंत्योदय की भावना के साथ देश को नई दिशा दी। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना चाहिए।

भाजपा महामंत्री ने अटल जी के विचारों को बताया संगठन की रीढ़

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महामंत्री ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन विचार, व्यवहार और संस्कार की त्रिवेणी था। उन्होंने कहा कि अटल जी ने कार्यकर्ताओं को सिखाया कि सत्ता नहीं, सेवा ही राजनीति का उद्देश्य होनी चाहिए। उनकी राष्ट्रवादी सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था और गरीब-वंचितों के लिए संवेदनशीलता आज भी भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली की प्रेरणा है।

महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मंच संचालन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने संभाली। स्वागत-सत्कार में क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह, चेयरमैन सुधीर गर्ग उर्फ गुड्डू, कुलदीप गर्ग, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार, श्रीकांत त्यागी व देवेंद्र वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मुख्य अतिथि अरुण सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां, सत्यदेव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, श्याम भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया तथा डॉ. राजेंद्र सिंह काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

कार्यक्रम में प्रदीप भाटी, उमेश सैंथिया, मेघराज सोलंकी, संतोष सिकरवार, श्याम सुंदर पराशर, हरिविलास अग्रवाल, दीनदयाल मंगल, कपिल जिंदल, लवलेश कुमार, प्रमोद कुशवाह, पवन सिकरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version