सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिसाल-सतीश द्विवेदी
बस्ती। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में एकता पद यात्रा रैली निकाली गई। इस दौरान रैली का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली पूर्वान्चल डिग्री कालेज कुसम्हा से मुण्डेरवा बाजार होते हुये तीन शहीद किसानों की स्थली पहुंची और उनके माल्यर्पण के बाद सुगर मिल परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश द्विवेदी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मिसाल है। उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर मजबूत एकीकृत राष्ट्र की ने रखी। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल ने कहा कि अपने अदम्य साहस और संकल्प के साथ राष्ट्र के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भारत की एकता अखंडता सुनिश्चित हुई।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने सभा में आये लोगों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों का स्वागत करते हुये कहा कि भाजपा ने गुजरात में सरदार पटेल की 597 फुट दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ती बनवाकर उनका सम्मान किया है। कांग्रेस ने देश में नक्सलवाद, आतंकवाद क्षेत्रवाद का बढ़ावा दिया। लेकिन देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर को तोड़ने का काम किया है। सभा की अध्यक्षता करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता के कारण ही भारत अखंड हुआ। उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया। नयी पीढी को पटेल जी के योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिये।

