फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद में 25 दिसंबर को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।
नगर पंचायत फतेहाबाद के बूथ संख्या 296 पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में देश को एक नई दिशा प्रदान की थी।
कार्यक्रम में फतेहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबीता शल्या, चेयरमैन प्रतिनिधि श्री रविप्रकाश शल्या, चेयरमैन भूमि विकास बैंक श्री मुन्ना लाल त्यागी पूर्व सभासद अंकित गुप्ता और भाजपा जिला आगरा के प्रदेश परिषद सदस्य आनंद गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश को विकसित बनाने का संकल्प दोहराया। अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





