फतेहपुर सीकरी/आगरा: फतेहपुर सीकरी के जयपुर नेशनल हाईवे बाईपास पर बृहस्पतिवार दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। सूचना के अनुसार दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की पहचान वेद प्रकाश पुत्र हनवर सिंह एवं राजू पुत्र सुरेश, दोनों निवासी ग्राम देवरी, फतेहपुर सीकरी के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में बताई जा रही है।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर





