🔹खुर्जा रोड नहर के पास रेसीडेंसी की आड़ में सालों से चल रहा था देह व्यापार का अनैतिक धंधा, पुलिस ने मौके से कई युवती-युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े

बुलन्दशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के खुर्जा रोड स्थित नहर के पास चल रही अतिथि रेसीडेंसी में देह व्यापार का बड़ा रैकेट चल रहा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर छापा मारकर इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया गया।
छापेमारी के दौरान होटल संचालक समेत कई सेक्स वर्कर और उनके ग्राहक मौके पर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस की अचानक कार्रवाई से पूरे होटल में हड़कंप मच गया। कई लोग भागने की कोशिश में लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत दबोच लिया।

पुलिस ने क्या-क्या किया?

🔹अतिथि रेसीडेंसी को तुरंत सील कर दिया गया
🔹होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया
🔹कई युवतियों और युवकों को हिरासत में लिया गया
🔹देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाले सामान भी बरामद किए गए

पूछताछ में सामने आया कि यह रैकेट कई सालों से सक्रिय था। रेसीडेंसी की आड़ में ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कार्य कराए जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई में जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।
सवाल उठ खड़े हुए
आखिर इतने बड़े सेक्स रैकेट को सालों से कौन संरक्षण दे रहा था? स्थानीय स्तर पर किसकी मिलीभगत से यह धंधा फल-फूल रहा था? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है।
यह कार्रवाई बुलन्दशहर पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है, लेकिन साथ ही शहर में चल रहे ऐसे अवैध रैकेट्स पर सवाल भी खड़े करती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version