मथुरा। जनपद मथुरा में बैंक खातों के माध्यम से चल रहे बड़े साइबर फ्रॉड का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से जुड़े एक संविदा कर्मचारी समेत पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ठगी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।पुलिस के अनुसार सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि बैंक में कर्मचारियों को चाय-पानी उपलब्ध कराने वाला संविदा कर्मी ही बैंक की अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।रविवार सुबह करीब 10:30 बजे थाना हाईवे क्षेत्र की बैकुंठ विहार कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, 1 बैंक पासबुक, 7 एटीएम कार्ड, 1 क्यूआर कार्ड और 2 चेक बुक बरामद की गई हैं।
बंद पड़े जनधन खातों को बनाया ठगी का जरिया-
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी नीरज, जो बैंक ऑफ महाराष्ट्र की कृष्णा नगर शाखा में संविदा कर्मचारी था, लंबे समय से निष्क्रिय पड़े जनधन खातों को निशाना बनाता था। वह खातों में दर्ज मोबाइल नंबर बदलकर नए एटीएम कार्ड जारी कराता था और खातों का पूरा एक्सेस अपने साथियों को दे देता था।इसके बाद देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम इन्हीं खातों में मंगाई जाती थी और गिरोह के सदस्य एटीएम के माध्यम से पैसा निकाल लेते थे।
एक खाते पर 25 हजार तक कमीशन-
पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य एक बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले करीब 25 हजार रुपये तक कमीशन लेते थे। इसी तरह कई खातों के जरिए लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया।
राजस्थान तक फैला नेटवर्क-
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह का नेटवर्क केवल मथुरा तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार राजस्थान के भरतपुर और जयपुर तक जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने जयपुर निवासी भीमू चौधरी का नाम भी बताया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें नीरज (संविदा बैंक कर्मचारी), मुकुल सिंह, विक्रांत कुमार, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ भूरा और अनिकेत शामिल हैं।
साइबर पुलिस की बड़ी सफलता-
इस कार्रवाई को साइबर क्राइम थाना मथुरा की टीम ने अंजाम दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद, निरीक्षक अमित चौहान सहित तकनीकी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और ठगी की कुल रकम का पता लगाने में जुटी हुई है। मथुरा में बैंक के अंदर से संचालित इस साइबर फ्रॉड ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कई बार बड़े साइबर अपराधों की जड़ सिस्टम के अंदर ही छिपी होती है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
मथुरा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, बैंक का संविदा कर्मी निकला मास्टरमाइंड
Previous Articleमहिला दिवस पर जिला कांग्रेस द्वारा प्रतिभा सम्मान,महिला हितों के लिए संघर्ष का संकल्प
Next Article छह प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























