फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में भारती भाईचारा महासंघ की विशाल कार्यकर्ता संगोष्ठी आयोजन होने जा रहा है भारतीय भाईचारा महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव और कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गोथेले ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल महासंघ की कार्यकर्ता संगोष्ठी विश्वनाथ गार्डन पर सुबह 10:00 बजे से आयोजित की जा रही है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होतम सिंह भैया भारती भाईचारा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे वहीं विशिष्ट अतिथियों में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से डॉक्टर पी एस कुशवाहा प्रोफेसर सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय संरक्षक बाबा बालक दास साधना सिंह कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रमुख रूप से भाग लेगे।
उन्होंने बताया कि इस कार्यकर्ता गोष्ठी का मकसद भारतीय भाईचारा महासंघ की बढ़ती लोकप्रियता और महासंघ से सभी धर्म के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है और भाईचारे की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचना है उन्होंने भारतीय भाईचारा संघ के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सभी समाज के सम्मानित लोगों से अपील की है कि वह विश्वनाथ गार्डन में सुबह 10:00 बजे से होने वाली महासंघ की विशाल संगोष्ठी में समय से भाग लेकर महासंघ की संगोष्ठी को सफल बनाएं।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता