फतेहाबाद/आगरा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को फतेहाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने और यमुना व उटंगन नदियों में जलस्तर बढ़ने से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की गई।
तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि फतेहाबाद क्षेत्र में डीएपी खाद की भारी कमी है। बुवाई का समय नजदीक होने के कारण डीएपी की लगातार कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही हैं।

कार्यकर्ताओं ने जरौली की समिति पर डीएपी उपलब्ध कराने और सभी सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि जरौली की समिति का भवन सुरक्षित होने के बावजूद किसानों को खाद के लिए दूसरी समिति पर जाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यमुना और उटंगन नदियों का जलस्तर बढ़ने से खराब हुई फसलों के नुकसान के मुआवजे की भी मांग की गई। किसानों ने प्रशासन से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इस दौरान एसडीएम स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सुरेंद्र सिंह जादौन, गोविंद सेथिया, जनदर सिंह जादौन, रंजीत कुशवाहा, नरेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह कुशवाहा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version