मुरैना/मप्र: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई जिसमें सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि 1 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से बनाई जाएगी इस अवसर पर पूर्व दिवस भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत इमलिया विधान सभा दिमनी में दोपहर 12:00 बजे संपन्न होगा जिसमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा की संत शिरोमणि रविदास जी भारतीय समाज के महान संत, समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे जीवन में जाति-भेद, छुआछूत और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समानता, मानव गरिमा और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा महापौर शारदा सोलंकी कार्यक्रम प्रभारी सुनील जाटव जिला महामंत्री महेंद्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिकरवार ब्रजकिशोर दंडोतिया जिला मंत्री राजीव कंसाना मनोज सिकरवार गुड्डी खटीक एवं जिला मीडिया प्रभारी दिलीप दंडोतिया दिलीप पिप्पल राकेश खटीक सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – मुहम्मद इसरार खान

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version