खेरागढ़/आगरा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एसीपी प्रीता सिंह ने शनिवार को खेरागढ़ कस्बे में पैदल गश्त की। उनके साथ थाना प्रभारी मदन सिंह व थाने का पुलिस बल भी मौजूद रहा।

गश्त के दौरान एसीपी ने मुख्य बाजार, कागारौल चौराहा और आस-पास के बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर शांति, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। तथा अपने प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक कैमरे लगाने हेतु कहा गया।

इस दौरान एसीपी ने कागारौल चौराहा स्थित महिला शौचालय के पास खड़े ठेला-ढकेल वालों को हटवाया और स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा यहां ठेला लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी प्रीता सिंह ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाए, और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसीपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य त्योहारों को शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराना है ताकि लोग निर्भय होकर उत्सव मना सकें।

गश्त में उनके साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक विजेंद्र शर्मा, उप निरीक्षक सिराज हुसैन, उप निरीक्षक विपिन कुमार, उप निरीक्षक अजय कुमार सरोज, उप निरीक्षक देश दीपक मिश्रा, उप निरीक्षक आनंद कुमार, उप निरीक्षक सुमित पाठक, उपनिरीक्षक विकास धारीवाल, उप निरीक्षक, अजय तोमर, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, महिला उपनिरीक्षक गीता देवी, उपनिरीक्षक वरदानी लाल, उपनिरीक्षक जॉनी कुमार, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल अनुराग सिरोही आदि रहे।

रिपोर्ट – गोविंद पाराशर

Exit mobile version