आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस-2 में शुक्रवार की सुबह एक ब्यूटी पार्लर में आग लग गई। फलस्वरूप पार्लर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुँची अग्निशमन विभाग दमकलों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

चंदा ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। संचालिका पूनम सिंह का कहना है कि वह बुधवार को पार्लर की सभी लाइटें और मीटर की एमसीबी बंद करके गई थीं। गुरुवार को पार्लर बंद रहता है।

शुक्रवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। आशंका है कि किसी ने बिजली मीटर से छेड़छाड़ की, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना में पार्लर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version