बसंत चौधरी बोले— “लाइफ लाइन सड़क को फोर लेन बनाया जाए, ताकि हादसे शून्य हों”
बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग जो सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर ,बलरामपुर ,बस्ती और अन्य स्थानों को जोड़ने वाली लाइफ लाइन सड़क मानी जाती है, अब लोगों के लिए मौत का रास्ता बन चुकी है। भारी ट्रैफिक और संकरी सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बीते दो वर्षों में इस मार्ग पर कई दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बस्ती एवं श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने हाल के मृतकों की सूची जारी करते हुए शासन-प्रशासन से सवाल पूछा है कि “इन मौतों का जिम्मेदार कौन है?” उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की चौड़ाई और जर्जर स्थिति के कारण हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे।
हाल में हुई सड़क दुर्घटनाओं की सूची
1 अक्टूबर 2025 को तकिया चक पर दिलशाद पुत्र अख्तर (20 वर्ष) व साहिल पुत्र सलाम मोहम्मद (16 वर्ष) निवासी रामनगर थाना सोनहा की मौत हो गई।
1 अक्टूबर 2025 को ही बेलहरा हनुमान मंदिर के पास रामतौल उर्फ पिंटू, निवासी धौरपारा थाना वाल्टरगंज की जान चली गई।
30 सितंबर 2025 को भानपुर में रामलखन मौर्या (61 वर्ष) निवासी बैदौला थाना सोनहा की मौत हुई।
23 अगस्त 2025 को मनौरी में जितेंद्र यादव (35 वर्ष) निवासी नोनहा थाना गौर की दुर्घटना में मृत्यु हुई।
30 अगस्त 2025 को दुबौली चौराहा पर शंभू नाथ गौतम (21 वर्ष) निवासी करौता थाना सोनहा की मौत हुई।
16 अगस्त 2025 को मोहम्मद नगर में विजय यादव निवासी बगडिहवा थाना डुमरियागंज सिद्धार्थनगर की मौत हुई।
15 जून 2025 को भानपुर में रजा पुत्र अब्दुल (25 वर्ष) निवासी भानपुर की मौत हुई।
22 जून 2025 को दुबौली चौराहा पर राजकुमार (18 वर्ष) निवासी लटिया थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर की जान गई।
15 नवंबर 2023 को बढ़या कला में ओमप्रकाश राजभर (45 वर्ष) निवासी बढ़या कला थाना सोनहा की मौत हुई।
9 मार्च 2023 को बरहुआ पोखरा के पास हिमांशु मिश्र (20 वर्ष) निवासी कनेथू थाना सोनहा, जियालाल (30 वर्ष) निवासी पुरानी बाजार थाना तुलसीपुर बलरामपुर, और सूरज (20 वर्ष) निवासी गुलजारपुरवा थाना धानेपुर गोंडा की मौत हुई।
26 जुलाई 2023 को औसापुर पेट्रोल पंप के पास सुनील कुमार (28 वर्ष) निवासी बेलहरा थाना वाल्टरगंज और विक्रम पुत्र नंदलाल निवासी सिहवरा थाना वाल्टरगंज की मौत हुई।
31 जनवरी 2024 को नारखोरिया में श्याम सुंदर पुत्र हंसराज निवासी कोठिला थाना सोनहा की मृत्यु हुई।
14 जून 2024 को जिनवा में प्रभुनाथ सिंह निवासी कोहड़ी खुर्द थाना गोला गोरखपुर की मौत हुई।
22 जून 2022 को दुबौली चौराहा पर श्रवण कुमार (25 वर्ष) और सुनील कुमार (21 वर्ष) निवासी असनहरा थाना सोनहा की मौत हुई।
20 जुलाई 2023 को मोहम्मद नगर में शालिनी पुत्री हेमराज (16 वर्ष) निवासी कटारिया नानकार थाना सोनहा की मौत हुई।
15 मई 2023 को रामनगर में अलाउद्दीन (30 वर्ष) निवासी ढोढ़या थाना बखिरा संतकबीरनगर की मौत हुई।
19 मई 2023 को महनुआ में चंद्रप्रकाश (लेखपाल) निवासी भरवठिया मुस्तकहम थाना डुमरियागंज सिद्धार्थनगर की जान चली गई।
बसंत चौधरी का कहना है कि सड़क पर ट्रक और बड़े वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है, लेकिन चौड़ीकरण के कार्य की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क को फोर लेन बनाया जाए ताकि यात्रियों की मंजिल सुगम हो।
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग को फोर लेन बनाया जाए ताकि दुर्घटना शून्य हो सके। यह सड़क अब मरम्मत या पैबंद से नहीं, संपूर्ण चौड़ीकरण से ही सुरक्षित बन सकती है।” — बसंत चौधरी