फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
बार एसोसिएशन फतेहाबाद के अध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में यह समारोह तहसील मुख्यालय स्थित बार हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने सभी से होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।





