फतेहाबाद/आगरा: बमरौली कटारा थानाध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नगला सबला चौराहे से दहेज हत्या के मामले में आरोपी रविकुमार पुत्र किताब सिंह निवासी सरबतपुर, बमरौली कटारा को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताते चलें कि 12 नवंबर को वादी छोटेलाल निवासी गांव भीकनपुर, थाना नारखी फिरोजाबाद ने तहरीर देते हुए बताया था कि उसने अपनी पुत्री मंजू देवी की शादी चार वर्ष पूर्व रविकुमार के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मनमाफिक दहेज न मिलने पर मंजू देवी का उत्पीड़न करते थे। इसी उत्पीड़न के चलते 22 अक्टूबर को मंजू देवी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version