बाह/आगरा। बाह क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है कि पुरा बाघराज (कैंजरा) निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल शिखा भदौरिया को कर्नल पद पर पदोन्नति मिली है। वह बाह क्षेत्र की पहली महिला कर्नल बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।
शिखा भदौरिया भारतीय सेना की वर्ष 2018 की “वुमन ऑफिसर ऑफ द ईयर” रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह अकादमी स्वर्ण पदक विजेता, राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज़ और IIT रुड़की से एम.टेक उपाधि प्राप्त हैं। वर्तमान में वह 65 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
उनकी इस उपलब्धि ने न केवल बाह क्षेत्र, बल्कि पूरे देश में महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। शिखा का यह गौरवशाली सफर बाह की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
हमारी ओर से कर्नल शिखा भदौरिया को हृदयपूर्वक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। 🇮🇳






