फतेहाबाद/आगरा: सरकार ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद, स्वास्थ्य विभाग ऐसे लाभार्थियों की पहचान करने में जुट गया है।
फतेहाबाद में इस कार्य के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और संगिनी को लगाया गया है। वे घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान कर रही हैं।
अधीक्षक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह रावल के अनुसार, फतेहाबाद विकासखंड में अब तक 70 वर्ष से अधिक आयु के 2548 वृद्धों की पहचान की गई है। इनमें से 363 वृद्धों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। डॉ. रावल ने बताया कि शेष सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जल्द ही गांव-गांव में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





