फतेहाबाद/आगरा। शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद, आगरा के स्वयंसेवकों द्वारा कस्बा फतेहाबाद में सड़क सुरक्षा मित्र अभियान के अंतर्गत एक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया।
यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के अंबेडकर चौक, गांधी चौक मुख्य बाजार से, बस अड्डे व ब्लॉक के सामने से बाग कॉलोनी होते हुए वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।
रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न नारों जैसे यातायात नियमों को अपनायें, अपने जीवन को सुरक्षित बनाएं। नशे में जो वाहन चलाएगा, मौत को गले लगायेगा आदि और हस्तलिखित स्लोगन की तख्तियों को दिखाकर आम जनमानष में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई और दुपहिया वाहन पर चलते समय हेलमेट व चौपहिया वाहन उपयोग करते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने स्वयंसेवकों से बात करते हुऐ सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों के पालन करने की आवश्यकता पर बल देने की बात कही और सभी स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा मित्र के रूप में कार्य करते हुए लोगों को यातायात नियमों से अवगत कराते रहने के कर्तव्य की शपथ भी दिलाई।
रिपोर्ट – सुशील गुप्ता