फतेहाबाद/आगरा: मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रीमती रामदुलारी देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दरोगा छेदीलाल ने छात्राओं को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं उपनिरीक्षक ट्विंकल भाटी ने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को मानसिक, शारीरिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनाना है।

उपनिरीक्षक छेदीलाल ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, और 181 महिला हेल्पलाइन जैसे टोल-फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी।इस अवसर पर उपनिरीक्षक राधेश्याम कालेज के उमाशंकर जादौन, श्रीओम जादौन, डॉली गुप्ता, लाखन सिंह सहित विद्यालय स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version