आगरा: खेरागढ़ तहसील का थाना जगनेर के गांव सरेंधी में स्थित एक ज्वैलर्स के यहां ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं ने उसे बेहोशी की दवा का रुमाल सुंघाकर लूटने का प्रयास किया। ऐन मौके पर पहुंचे सर्राफ के परिचित ने शोर मचा दिया। दोनों महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी अनुसार, यह घटना शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हरिओम वर्मा की सोने-चांदी की दुकान में घटी। दुकान में आईं दो महिलाओं ने सोने की झुमकी दिखाने के लिए कहा। हरिओम ने उन्हें तीन, चार जोड़ी झुमकी दिखाई।

आरोप है कि इस दौरान एक महिला ने एक जोड़ी झुमकी अपने पास छुपा ली। दूसरी महिला एक शीशी से रुमाल निकालकर कुछ सुंघाने का प्रयास कर रही थी। तभी हरिओम वर्मा के एक परिचित ग्राहक अनिल दुकान पर आ गए। उन्होंने उस महिला को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। दोनों महिलाओं से दुकानदार से छुपाया हुआ सामान बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version